2 फ़रवरी 2014 - 20:30
स्वीडेन के विदेशमंत्री का तेहरान दौरा।

ईरान के विदेशमंत्रालय में अमेरिकी और युरोपीय देशों के मामलों के ज़िम्मेदार मजीद तख्त रवान्ची ने स्वीडेन के विदेशमंत्री carl bildt से भेंटवार्ता की और उसके बाद वह ईरान के एतिहासिक नगर इस्फहान की यात्रा पर रवाना हो गये। carl bildt तीन दिवसीय यात्रा पर ईरान आये हैं

ईरान के विदेशमंत्रालय में अमेरिकी और युरोपीय देशों के मामलों के ज़िम्मेदार मजीद तख्त रवान्ची ने स्वीडेन के विदेशमंत्री carl bildt से भेंटवार्ता की और उसके बाद वह ईरान के एतिहासिक नगर इस्फहान की यात्रा पर रवाना हो गये। carl bildt तीन दिवसीय यात्रा पर ईरान आये हैं। स्वीडेन के किसी विदेश मंत्री की लगभग १३ वर्षों में यह पहली ईरान यात्रा है। तेरह वर्ष पूर्व स्वीडेन के तत्कालीन विदेशमंत्री anna lindh ईरान की यात्रा पर आये थे। ईरान के विदेशमंत्रालय में अमेरिकी और युरोपीय देशों के मामलों के ज़िम्मेदार मजीद तख्त रवान्ची ने कहा कि स्वीडेन के विदेशमंत्री ग़ैर आधारिक यात्रा पर ईरान आये हैं और वह इस्फहान के गवर्नर के मेहमान हैं और मंगलवार को इस्फहान से तेहरान आयेंगे। ईरान के विदेशमंत्री से भेंटवार्ता और द्वपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने के मार्गों की समीक्षा, स्वीडेन के विदेशमंत्री की ईरान यात्रा के उद्देश्य हैं।